एसवीएसयू में इंडस्ट्री की आवश्यकताओं पर हुए मंथन
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान की परियोजना के अंतर्गत स्किल इकोसिस्टम को मज़बूत बनाने पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्योग कौशल में भविष्य की वर्क फ़ोर्स की आवश्यकताएं विषय पर इस एक दिवसीय कार्यशाला में इंडस्ट्री से आए हुए प्रतिनिधियों ने मंथन किया। परियोजना निदेशक एवं इंडस्ट्री रिलेशंस डिपार्टमेंट की निदेशक चंचल भारद्वाज ने उद्योग और अकादमिक क्षेत्र के बीच मजबूत समन्वय तथा मांग आधारित प्रशिक्षण की आवश्यकता जताई।
Read More


